अब महिलाए वॉट्सअप नंबर 9098382225 पर कॉल कर दे सकती हैं आवेदन, शिकायत व सुझाव
रायपुर
महिलाओं के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों का संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने वॉट्सअप कॉल सेंटर शुरू किया है जिसमें मोबाइल नंबर - 9098382225 पर कॉल, मैसेज या वॉइस मैसेज भेजकर महिलाएं अपने आवेदन, शिकायत व सुझाव भेज सकती हैं। भेजे गए मैसेज पर आयोग द्वारा तत्काल कार्रवाई किया जाएगा।
इस कॉल सेंटर के माध्यम से महिलाओं को राज्य शासन के विभिन्न योजनाएं, कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार तथा महिलाओं का सशक्तिकरण एवं अपने अधिकारों को प्राप्त किए जाने में अधिक सक्षम बनाने तथा उत्पीड? संबंधी मामलों एवं अपराधों की रोकथाम हेतु सहायता मिलेगी। अब महिलाए वॉट्सअप कॉल सेंटर मोबाइल नंबर - 9098382225 के माध्यम से संपर्क कर या मैसेज या वॉइस मैसेज के माध्यम से आवेदन पत्र, शिकायत, सुझाव आदि प्रेषित कर सकेगी।

पाठको की राय